Wednesday, 2 May 2018

हम श्रीराम नहीं जो साथ खाने से दलित पवित्र हो जाएंगे - केंद्रीय मंत्री उमा भारती

हम श्रीराम नहीं जो साथ खाने से दलित पवित्र हो जाएंगे, छतरपुर में केंद्रीय मंत्री उमा भारती का चौंकाने वाला बयान

संत रविदास की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने समरसता भोज में शामिल होने से किया इनकार 


भोपाल/छतरपुर,दि.02- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दलितों के घर जाकर भोजन करने के कार्यक्रमों के बीच केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एक सनसनीखेज बयान दिया है। उमा भारती ने दलितों के साथ सामाजिक समरसता भोज में भोजन करने के साफ इनकार कर दिया। 
हम भगवान राम नहीं
-उमा भारती ने आगे कहा, "हम भगवान राम नहीं हैं कि दलितों के साथ भोजन करेंगे तो वे पवित्र हो जाएंगे। जब दलित हमारे घर आकर साथ बैठकर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो पाएंगे। दलित को जब मैं अपने घर में अपने हाथों से खाना परोसूंगी तब मेरा घर धन्य होगा।"
-दरअसल, उमा भारती यहां संत रविदास के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं, जहां धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक समरसता भोज का आयोजन भी किया गया था। आयोजनकर्ता अब उमा भारती के भोजन नहीं करने पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे है।
बिना भोजन किए लौटीं उमा भारती
-उमा भारती ने संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया और सीधे मंच पर पहुंची। उन्होंने रामायण के सुंदरकांड का प्रसंग सुनाए। इसके बाद जब उनके भाषण का समापन हो रहा था तो आयोजकों ने उनसे समरसता भोज में शामिल होने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने माइक से ही कहा कि मैं दलितों के साथ भोजन नहीं करती हूं। बल्कि दलितों को अपने घर बुलाकर भोजन कराती हूं।
कई दलित मुखिया भी बगैर भोजन किए लौटे
-बोलीं, आप लोग भी दिल्ली में मेरे घर पर आईए, हम आपको अपने घर में भोजन कराएंगे। इसके बाद उमा भारती बिना भोजन किए ही मंच से उतरकर चली गईं। उमा भारती के बिना भोजन किए ही यहां से चले जाने पर दलित समाज के कई मुखिया भी यहां से बिना भोजन किए चले गए। उमा भारती के जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निज सचिव डॉ. राकेश मिश्रा जरूर पहुंचे।
-वहीं, उमा भारती के साथ भोजन करने पहुंचे दलित परिवार के लिए यह हैरान करने वाला मामला है। उनका कहना है कि वह तो उमा भारती के साथ भोजन करने आए थे, लेकिन भोजन करने की जगह पर मंत्री बहाना बनाकर निकल गईं।

No comments:

Post a Comment

देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न

देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...