Thursday 8 June 2017

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मृतको की संख्या हुयी 21




बालाघाट,दि.7-  जिला मुख्यालय से लगभग 10 कि.मी दूर खैरी ग्राम में संचालित  फटाका फैक्ट्री में आज दोपहर करीबन साडे तीन बजे अचानक विस्फोट हुआ । इस हादसे में मृतको की संख्या 21 पर पहॅुची।  मृतको में महिला एवं यूवको की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।
 ग्रामिणो के अनुसार बताया जाता है, कि खैरी से सटी नदि किनारे अहमद वारसी नामक व्यक्ति की यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही है। लेकिन पुलिसीया जांच में पाया कि यह फैक्ट्री वैध रूप से फटाखा फैक्टी चलाई जा रही थी। जिसका पिछले माह ही नुतनीकरन किया गया था। यहां प्रतिदिन महिलाएं, पुरूष एंव बच्चे पटाखा निर्माण कार्य करने आते थे। आज ये सब भोजन करके पुनः काम पर लगे थे कि अचानक रेखा बाई नामक महिला आग लगने पर चिल्लाई। लेकिन महिला की आवाज कोई नही सुन पाया और पल भर में ही धमाका हो गया। जंहा फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 28 लोग हादसे का शिकार हो गये। जिसमें कुल 21 लोग जींदा जल गये और 6 गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार जारी है। वही बताया जा रहा है कि 3 लोगो को गंभीर हालात में मेडिकल कालेज उपचार हेतू दाखिल कर दिया गया है। अचानक जोरदार विस्फोट होने पर फैक्ट्री की छत उड गई और मानव शरीर भी दूर.दूर तक क्षत.विक्षत हालत में बिखर गये।
इस दर्दनाक घटना में 21 महिला पुरूष के मरने की खबर है एवं 6 लोग घायल हुए है। घटना के बाद अग्निशमन वाहन से आग पर काबू पाया गया किन्तु प्रशासनिक लापरवाही के चलते बालाघाट जिले में 3 वर्ष के भीतर यह दूसरी घटना घटी है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व बालाघाट मुख्यालय से 30 कि मी दूर किरनापुर में पटाखा फैक्ट्री  में आग लगी थी जिसमें 5 व्यक्तियों की मौत हुई थी और एक बार फिर खैरी ग्राम में वैध रूप से संचालित हो रही पटाखा फैक्ट्री  ने 21 व्यक्तियों की जान ले ली है और शेष 6 लोगो को जींदगी और मौत के बीच फांस चुकी है।



No comments:

Post a Comment

देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न

देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...