Monday 1 July 2019

युवक काँग्रेस प्रदेश महासचिव विक्की बघेले भाजपा मे शामिल

गोंदिया,01 जुलाई। केन्द्र में एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश में भाजपा के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ता चला जा रहा है, जबकि वहीं कांग्रेस का संगठन कमजोर होता चला जा रहा है। कांग्रेस के बड़े दिग्गज नेताओं में शामिल महाराष्ट्र शासन के नेता प्रतिपक्ष रहे राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने पुत्र को भाजपा उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ाने के बाद कांग्रेस को आखरी सलाम कर दिया, और भाजपा से दोस्ती बढ़ाते हुए विखे पाटिल राज्य सरकार में मंत्री बन गए, इसी तरह से लगातार कांग्रेस से भाजपा में जारी पलायन के दौर में गोंदिया विधानसभा में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
गोंदिया विधानसभा में कांग्रेस के ऊर्जावान नेता और प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव तथा प्रफुल गोपालदास अग्रवाल के खास माने जाने वाले विक्की बघेले ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेन्द्र तुरकर के नेतृत्व में तथा मंत्री परिणय फुके की उपस्थिति में ३० जून को पवार बोर्डिंग में आयोजित भाजपा के भव्य पार्टी कार्यक्रम में अपने प्रमुख साथियों के साथ भाजपा में प्रवेश कर लिया। मंत्री परिणय फुके ने भगवा गमछा पहनाकर विक्की बघेले का भाजपा में प्रवेश पर स्वागत किया, वहीं विक्की बघेले से भाजपा की देशभक्ति की विचारधारा पर चलते हुए राष्ट्र और क्षेत्र के विकास के लिये सतत संघर्षरत रहने हेतु मार्गदर्शन भी किया।
कांग्रेस में रहकर मन दुखी हो चुका था – विक्की बघेले
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश करते हुए विक्की बघेले ने कहा कि कांग्रेस में रहने के दौरान उन्होंने यह देखा कि कांग्रेस में संगठन बिखर सा गया है। कांग्रेस में संगठन मिलकर कोई फैसला नहीं करता, बल्कि व्यक्ति विशेष के अनुरुप कांग्रेस की दिशा और दशा तय होती है, जबकि भाजपा में साफ नजर आता है कि यहां संगठन जो तय करता है उसे अनुसरण करना होता है। भाजपा संगठन एक अनुशासित पार्टी है, जिसका विजन क्लियर है, इसीलिये मैंने बड़े भाई विनोद अग्रवाल जी और नरेन्द्र तुरकर जी के नेतृत्व में मंत्री परिणय फुके जी के मार्गदर्शन में भाजपा की सदस्यता ले ली है, और आगे बढ़चढ़कर भाजपा कार्यकर्ता के रुप में मैं निष्ठापूर्वक कार्य करुंगा।

No comments:

Post a Comment

देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न

देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...