Sunday, 2 July 2017

एक दिन सायकल के नामः गोंदियावासीयोंका एक अभिनव उपक्रम

गोंदिया,दि.02- प्राकृतिक संपदा एवम इंधन की बचत कर अपना भविष्य सुनिश्चित करने के  उद्देश से गोंदिया वासीयोने एक दिन सायकल के नाम इस अभिनव उपक्रम का  आज सुबह (ता.02)  आयोजन किया।
इस कार्यक्रम की शुरवात स्थानीय श्री शारदा वाचनालय से की गई। दरम्यान, शहर मे सायकल रॅली का आयोजन कर जनजागृती की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन "आज फोरम" और "जेसीआई गोंदिया राईस सिटी" ने संयुक्तरूप से किया था।
बढते इंधन खपत को मुद्दे नजर रख हरदिन सभी नागरिकोने सप्ताहमे केवल रविवार को एक दिन सायकल का इस्तेमाल करने का आवाहन इस माध्यमसे किया गया।  सायकल का उपयोग कर हम भविष्य मे पेट्रोल एवम डीजल की बचत कर अपने सेहतमे भी सुधार कर सकते है।  इससे वातावरण प्रदुषणमुक्त होने मे सहायता मिल कर सदृढ भारत का निर्माण भी किया जा सकता है, यह संदेश रॅली के माध्यसे जनता तक पहुचाने का कार्य हुआ।


No comments:

Post a Comment

देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न

देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...