बालाघाट (मध्यप्रदेश)२१ नवबंर। बालाघाट शहर के सराफा व्यापारी धर्म ज्वेलर्स के संचालक श्री अनिल कांकारिया की अज्ञात लोगों ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार २० नवंबर की रात करीब ११.३० बजे कुछ अज्ञात नकाब पोश लोग शहर के मुखय बाजार स्थित धर्म ज्वेलर्स आए और अनिल कांकारिया पर गोली चला दी। जानकारी यहीं मिल रही है कि सीधे सिर पर गोली लगाने के कारण अनिल कांकरिया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, घर के अन्य परिजन जब तक कुछ समझ पाते नकाबपोश आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान अमित सांघी, एएसपी आकाश भूरिया के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। बालाघाट जैसे शांत शहर में इस तरह की घटना होने की जानकारी मिलते ही लोगों का भारी हुजूम धर्म ज्वेलर्स के बाहर लग गया। पुलिस ने शहर की घेरबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शहर में इस तरह की घटना से पूरा व्यापारी वर्ग सहम गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न
देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...
-
देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...
-
गोंदिया : ओबीसी प्रवर्गातील अनेक विद्यार्थी शासकीय वसतिगृहात प्रवेश न मिळू शकल्याने व शहरात राहण्याची इतर सोय नसल्याने शिक्षणापासून वंचि...
-
तिरोडा,दि.४ मेः-भारतीय जनता पक्षाच्यावतीने तिरोडा येथे लोकसभा पोटनिवडणुकीला घेऊन कार्यकर्ता मेळावा व जनसंपर्क कार्यालयाचे उदघाटन राज्या...
No comments:
Post a Comment