Sunday 27 August 2017

रेप के दोषी डेरा प्रमुख राम रहीम को धरती का भगवान मानते हैं BJP सांसद साक्षी महाराज

नई दिल्ली/कानपुर,27-डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला की विशेष सीबीआई अदालत ने शुक्रवार को बलात्कार का दोषी ठहराया है। जिसके बाद उसके समर्थकों ने हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में उत्पात मचाना शुरु कर दिया है। अब तक 30 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं।
इस मामले में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज लगाताक अपरिपक्व बयान दे रहे हैं। रेप कांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने धरती का भगवान कहा है। उन्होंने कहा कि वह डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का सम्मान करते हैं। सीबीआई अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने पर बीजेपी सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई है।
शुक्रवार को कानपुर में उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा, क्या कोर्ट राम रहीम के करोड़ों अनुयायियों की आवाज़ नहीं सुन सकता जो उन्हें भगवान की तरह मानते हैं? करोड़ों लोग डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद उनके समर्थन में उतर आए हैं।
वहीं कोर्ट ने मात्र एक महिला के द्वारा लगाए गए रेप आरोप में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दे दिया।
साक्षी महाराज के मुताबिक राम रहीम पर यौन शोषण का आरोप भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने की कोशिश हो सकती है।
साक्षी महाराज ने कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का हवाला देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से साधु-संन्यासी ही नहीं भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का पड्यंत्र हो रहा है।
साक्षी महराज ने आगे कहा कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराए जाने के बाद लोगों में जो हिंसक रुख अख्तियार किया उसका जिम्मेदार कोर्ट है। करोड़ों लोग उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। देश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। लोग मर रहे हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या कोर्ट इस बात की जिम्मेदारी लेगा?
उन्होंने आागे कहा कि वह डेरा प्रमुख पर सफाई नहीं दे रहे हैं, इस तरह से दोषी ठहरा देना हिंदू संस्कृति को समाप्त करने का प्रयास है।
साक्षी महाराज ने न्याय व्यवस्था पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, क्या कोर्ट के पास जामा मस्जिद के इमाम को दोषी सिद्ध करने की हिम्मत है, इमाम पर बहुत मामले लंबित पड़े हैं।
कोर्ट मे दम हो तो उनके खिलाफ कार्रवाई करके दिखाए। गुरमीत राम रहीम सामान्य व्यक्ति हैं इसीलिए उनका शोषण किया गया है।

(साभार- नेशनल जनमत ब्यूरो)

No comments:

Post a Comment

देवरी येथे रक्तदान शिबिर संपन्न

देवरी,दि.10- देवरी येथील श्री साई सेवा समितीच्या वतीने कार्तिक पौर्णिमेनिमित्त आयोजित रक्तदान शिबीर यशस्वीरीत्या संपन्न झाला. श्री साई सेव...